मशरूम की दीवानगी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, मशरूम पूरी दुनिया में लोगों द्वारा बहुत पसंद की जा रही है मशरूम खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उससे ज्यादा हमारे सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। मशरूम में प्रोटीन एवं पोषण तत्वों का भंडार होता है मशरूम खाने से स्ट्रांग होती है तथा कई प्रकार की बीमारियों से बचाने में सहायता करती है। जो लोग नॉनवेज नहीं खाते हैं, उनके लिए मशरूम किसी वरदान से कम नहीं है। बच्चे हो या बूढ़े हर कोई मशरूम खा सकता है।
एक-एक करके जानते हैं मशरूम खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं...
कैंसर का खतरा कम करता है :-
इसमें बीटा ग्लाइसीन और लिनॉलिक एसिड होता है, जो आपको प्रोस्टेट और ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करता है। इसलिए मशरूम खाना अति आवश्यक है।
वज़न कम करना :-
मशरूम का सेवन करने से वजन जल्द से जल्द कम करने में मदद मिलती है। आप इसे उबाल कर ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते है। अगर आप चाहें तो मशरूम को सलाद के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं। वजन कम करने में काफी सहायता मिलती है।
शुगर लेवल कम करने में :-
क्षय कम करने में मददगार होते है। डायबिटीज मरीजों के लिए यह सबसे अच्छा फूड है। आप इसे उबाल कर ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते है।
इम्युनिटी पावर :-
सेलिनियम से भरपूर मशरूम इम्यून पॉवर को बढ़ाने के साथ-साथ सर्दी-खांसी और जुकाम जैसी समस्याओं को शरीर से दूर रखते है। सप्ताह में दो से तीन बार मशरूम का सेवन अवश्य करना चाहिए।
पेट की समस्याएं
मशरूम में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है ।कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा से भरपूर मशरूम का सेवन अपच, पेट दर्द, कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या को भी दूर करता है। अपने डाइट में मशरूम ऐड करने का आपको प्लान करना चाहिए।
दिल के रोग
मशरूम में पाएं जाने वाले न्यूट्रिएंट्स और एंजाइम दिल के रोगों का खतरा कम करते है। इसलिए हफ्ते में कम से कम 3 बार इसका सेवन जरूर करें।
हड्डियों को मजबूत बनाने में :-
मशरूम में विटामिन D पाया जाता है। जिसके सेवन से हमारे हड्डी मजबूत होती है.
यह स्वास्थ्यवर्धक और औषधीय गुणों से भरपूर खाद्य पदार्थ है। इसमें विटामिन से लेकर खनिज लवण और अमीनो एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि मशरूम का सेवन सेहत के लिए 'रामबाण' है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर तो नियंत्रण में रहता ही है, साथ ही यह मोटापे को भी कम करने में मदद करता है।